मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में रविवार को एक महिला ने पति से विवाद करने के जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया तो डॉक्टराें ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मधुबन थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हसरून पत्नी समीर का रविवार की दोपहर एक बजे गांव के सीवान से लकड़ी लाने की बात को लेकर तकरार हो गई। तकरार के बाद समीर लकड़ी लाने के घर के बाहर चला गया। विवाद से नराज हसरून ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी समीर को वापस लकड़ी लेकर घर आने पर हुई। महिला को जमीन पर गिरा देखकर वो उसे जल्दी में फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हसरुन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का निकाह 12 जनवरी को समीर के साथ हुआ। उधर महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।