फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास घपले में कई सेक्रेटरियों पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के कई ब्लाकों में तैनात सेक्रेटरियों द्वारा किए गए मनमाने कार्यो की कराई गई जांच में टीम ने पांच सेक्रेटरियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। जांच टीम की रिपोर्ट पर डीएम ने इनके निलंबन का आदेश जारी किया। इस आधार पर पांचों को शनिवार को निलंबित किया गया। अनियमितताओं का यह प्रकरण वर्ष 2014-15 और 2015-16 के हैं। इनमें से चार सेक्रेटरी अकेले रतनपुरा ब्लाक के ही हैं जबकि एक सेक्रेटरी दोहरीघाट ब्लाक में तैनात है। दो सेक्रेटरियों पर तो 49 आवासों की रकम हडपने के आरोप हैं।इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक में तैनात रहे भूपेंद्र सिंह पर 28 आवासों में गडबड़ी करने के आरोप हैं। जबकि सेक्रेटरी यशवंत कुमार राव पर 21 आवास में अनियमितता के आरोप हैं। इसी प्रकार भूपेंद्र सिंह पर सात , राजेश सिंह पर पांच आवास और आदित्य सिंह पर एक आवास और फतेहपुर मंडाव ब्लाक में तैनात रहे सुरेश यादव जो वर्तमान में दोहरीघाट ब्लाक में तैनात हैं , पर भी कई आवासों में गड़बड़ी सहित अनधिकृत रूप से ग्राम निधि से रकम निकासी के आरोप हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। डीएम ने इनके निलंबन की संस्तुति करते हुए डीडीओ को निलंबित करने का निर्देश दिया था।जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने इन पांचों आरोपी सेक्रेटरियों को निलंबित कर दिया है। इस बाबत जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय का कहना है कि पांच सेक्रेटरियों के विरुद्ध अनियमितताओं की रिपोर्ट मिली थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें