थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार के समीप मिर्जाहादीपुर -सुलतानीपुर मार्ग पर मंगलवार को बाइक और बोलेरो की आमने सामने हुई टक्कर में पांच लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां तीन को गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे फतेहपुर निवासी ईश्वरचंद 17 और अभिमन्यु 14 बाइक से अपने घर फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रही बोलेरो से बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार अभिमन्यु और ईश्वरचंद के साथ बोलेरो में सवार भरतपुर निवासी उर्मिला 42 के साथ भरतपुर गांव निवासी प्रतिभा 24 और लल्लन राम 50 को चोट आई। हादसे के बाद अभिमन्यु, ईश्वर और उर्मिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई।