मऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत नगर पालिका मऊ में सर्वे कार्य शुरू किया जा चुका है, यह 28 फरवरी तक जारी रहेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैकिंग में सुधार के लिए नगर पालिका की ओर से शहर के वार्डो में साफ सफाई पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि नगरपालिका अधिकारियों द्ववारा रोजाना वार्डो में साफ सफाई का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन वार्डो में पसरी गदंगी का ढेर अधिकारियों के न केवल दावे को खोखला साबित कर रहे है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर में सर्वे करने आई क्यूसीआई टीम ने 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच शहर में रहकर नगर पालिका द्वारा किए गए स्वच्छता कार्य को लेकर सर्वे किया था। जहां टीम ने फील्ड पर सर्वे के दौरान शहरवासियों से कचरा संग्रहण, ओडीएफ, गीले और सूखे कचरों पर फीडबैक लिया था। जहां लोगों ने टीम को वार्डो में कचरा संग्रहण न होने की बात कही थी। टीम के सामने कचरा संग्रहण समेत दूसरी स्वच्छता समस्याओं उजागर होने के बाद कई दिन बीतने के बाद भी नगर पालिका द्ववारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हैैरान कर देने वाली बात यह है कि इस बार सर्वे में वह नगरीय निकाय भी शामिल हुए, जो कि नगर पंचायत की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में आशंका है कि मऊ नगर पालिका स्वच्छता रैकिंग में इन निकायों से कड़ी चुनौती करनी पड़गी।