फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मुक्त के लिए सपा ने भरी हुकांर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं से एक जनवरी को 18 साल पूरा होने पर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने व मतदाता सूची में फर्जी मतदाता को हटाने की बात कही। ताकि 2019 में होने वाले चुनाव में जनता को भाजपा मुक्त सरकार दिया जा सके। बोले 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत होकर जनता को बीजेपी सरकार के झूठ और धोखेबाजी से अवगत करा सकें। बैठक में मौजूद विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार गुड्डू ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ने के साथ पार्टी का जनाधर बढ़ाने की बात कही। बैठक में अल्ताफ अंसारी, बैजनाथ पासवान, राजेंद्र मिश्रा, लालचंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें