फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में पैसा निकालने गए युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की परिसर में लगे एटीएम रुम में एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका एटीएम कार्ड और मोबाइल लेकर उचक्के फरार हो गए।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के भुड़सुरी निवासी सतीश पूत्र वाबू राम अपने घर से रतनपुरा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए आया था। युवक को पीछे खड़े एक युवक ने कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके बेहोश होते ही उसका तीन अदद एटीएम कार्ड और मोबाइल लेकर भाग गया। होश आने के बाद सतीश ने देखा कि उसके पिकेट से मोबाइल और तीनों एटीएम कार्ड गायब है और उसके पाकेट में एक नोट जैसी कागज की गड्डी मोटी सी मिला। जिसकी सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने काफी खोजबीन किया लेकिन उचक्के फरार हो गए। कुछ देर बाद ही युवक के मोबाइल पर छत्तीस हजार रुपया निकालने का मैसेज आया। इस तरह की घटना रतनपुरा एटीएम पर पहली बार हुआ है। जब कि वहां बैंक परिसर में पुलिस की ड़यूटी भी रहती है, उसे भी इस घटना की भनक नहीं लग सकी। पीड़ित सतीश ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है साथ ही एटीएम में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें