मऊ। नगर के आजमगढ़ तिराहे पर स्थित एक रेडिमेड कपड़े की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी दूकानदार को सुबह हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर जानकी की रेडिमेड की दूकान है। वह शुक्रवार की रात दूकान बंद करके घर चले गए। सुबह देखा तो उनकी दूकान का ताला टूटा हुआ था और दूकान से एक लाख से अधिक के रेडिमेड कपड़े सहित एलडी टीवी, सीसी कैमरा आदि उठा ले गए। इस संबंध में दूकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।