घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव करीमुद्दीनपुर गांव निवासी महिला अकीला खातून पत्नी नेसार अहमद की शनिवार की दोपहर करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ईद-उल-जुहा पर्व की खुशी गम में तब्दिल हो गई।
बताते चले नगर के बड़ागांव कारीमुद्दीनपुर निवासिनी अकीला खातून (35) पत्नी नेसार अहमद शनिवार की दोपहर घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान वह घर में ही बिजली के नंगे तार के चपेट में आ गई। परिजन आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।