फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान को हटाने को सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर पंचायत के उत्तर धरौली गांव में स्थापित अंग्रेजी शराब की दूकान को हटाने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर उपद्रव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा के आश्वासन पर दो घंटे बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे पर स्थापित अंग्रेजी शराब की दूकान को धरौली गांव के उत्तर तरफ सरकारी नलकूप के पास स्थापित कर दिया गया। दूकान के स्थापित होने के साथ ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। 14 जून को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कोतवाली प्रभारी घोसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था। साथ ही इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने का सुझाव दिया। ग्रामीणों ने सब कुछ किया। इसके बाद भी शराब की दूकान नहीं हटी। इस पर बुधवार को एक बार फिर से ग्रामीण एकजुट होकर दूकान के स्थापित होने का विरोध किए। इस दौरान ग्रामीणों ने धरौली मोड़ पर पहुंचकर वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में शामिल महिलाएं लाठी लेकर दूकान में तोड़फोड़ करने को पहुंच गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पुलिस ने जाम हटाने को कहा। परंतु गांववासी अधिकारी को बुलाने और शराब की दूकान हटाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने जाम हटाने को कहा। इस पर गांववासियों ने कहा कि अंग्रेजी शराब की दूकान जहां है वहां किसी के मौत होने पर घाट नहाने जाती हैं, यही नहीं विद्यालय जाने का शार्ट रास्ता भी है। यही नहीं शराबियों के हरकत से माहौल खराब होता है। इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ रहा है। पुरुष भी शराब पीकर घरेलू हिंसा करते हैं। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग लिखित शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी। इस पर गांववासी सहमत नहीं हुए। अंत में एसडीएम के आश्वासन के बाद रोड जाम समाप्त हुआ। प्रधान नफीस, अखिलेश, बालचंद्र, सुरेश, उषा, धर्मेंद्र, मुन्नी, शांति, चंद्रा, आशा, अनीता, सोनमती, फूलमती, इंदु, मंगरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें