फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 में से तीन शिकायतें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय ब्लाक के सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 159 आवेदन पत्र प्राप्त हुए इनमें से मात्र तीन आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर किया जा सका।
विज्ञापन

तहसील दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं, जिसमें चकरोड, आबादी की जमीन पर कब्जा, भूमिधरी की पैमाइश, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की थीं। सिपाह के पूर्व प्रधान निकेलाल गुप्ता सहित ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि पर पोखरी व अन्य सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल रोकने की मांग की। रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर निवासी संजय कुमार ने आवास में नींव भरने के बाद भी विपक्षी द्वारा रोकने संबंधी आवेदन दिया।लधुवाई की ग्रामप्रधान सकली देवी ने पूर्ति निरीक्षक और कोटेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पात्र गृहस्थी सूची में पात्रों के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। हसनपुर की ग्रामप्रधान रत्ना मल्ल ने गांव में बन रहे आंगन बाड़ी केंद्र में एक व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने का आवेदन देकर जमीन की पैमाइश करने की मांग की। काठ तरांव में प्रवीण तिवारी, मलकौली में शर्मिला देवी ने आवास सूची में नाम मे हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए आवास की मांग की।
खरगीपुर में सुरेश ने सात वर्षों से अधूरे नाली निर्माण को पूरा कराने की मांग की है। नन्हकू प्रसाद निवासी हरनाहॉ ने पत्रावली गुम होने , जयराम यादव निवासी दुबारी मनमन का पूरा ने ग्राम पंचायत दुबारी के हैण्डपम्प को रिबोर कराने के बाबत प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीडीओ हरिशचंद्र, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्र, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मधुबन, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कई लोगों को तहसील दिवस में नहीं आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें