फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Tue, 09 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
जलाभिषेक
विज्ञापन
सावन मास के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों व  शिवालयों में तड़के से ही गहमागहमी रही। शिव भक्तों व कांवरियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। इस बीच लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रखा। साथ ही परिवार की तरक्की के लिए मन्नत मांगी।  वहीं मंदिरों पर आयोजित  भजन कीर्तन में शामिल होकर शिव भक्त जमकर झूमे।
विज्ञापन



भगवान शिव को सावन का महीना खूब पंसद होता है और सावन में तो शिव अपने भक्तों से  बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। पुराणों में शिव की आराधना के लिए सावन के  सोमवारों का खासा महत्व माना जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की  विधिविधान के साथ आराधना का उल्लेख किया गया है. इसमें गंगाजल, बेलपत्र,  धतूरा, शहद और दूध आदि से विधिपूर्वक आभिषेक करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। इसी मान्यता के तहत सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर प्रमुख मंदिरों पर  सुबह से ही भक्तों का  रेला लगा रहा।


बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। भारी भीड़ को देखते हुए  प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन



गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें