मऊ। मंगलवार को आई 58 रिपोर्ट में जिले में 15 पॉजिटिव नए मामले आए। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के दूसरे कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। इससे पहले सोमवार की देर रात ही स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेशन ट्रेन के दो कोचों में रखे गए 27 मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था। इस तरह से दूसरे कोविड अस्पताल में 24 घंटे में 38 मरीज भर्ती किया जा चुका हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए परदहा सीएचसी को कोविड अस्पताल के रूप में चिहिन्त किया गया है। 40 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 38 मरीज होने पर बाद में आए 27 मरीजों को मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर खड़ी आईसोलेशन ट्रेन के दो कोचों में रखा गया था। बीते सोमवार को कोविड नोडल अधिकारी के अध्यक्षता में रेलवे तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक तथा निरीक्षण में मरीजों और संदिग्ध मरीजों की शिकायत की थी।
आनन फानन में विभाग ने कोविड अस्पताल के रूप में चिहिन्त 200 बेड वाले बापू मेडिकल कॉलेज में रात में ही 27 मरीजों को शिफ्ट कराया। वहीं मंगलवार को दो चरणों में आई रिपोर्ट में 15 पॉजीटिव मरीजों को इन अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया है। दूूसरे कोविड अस्पताल में बीते 24 घंटे में 38 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जबकि पहले कोविड अस्पताल परदहा पहले से मरीजों से फुल हो चुका है।