फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच दिन में 3778 वाहनों का चालान, सबसे अधिक बिना हेलमेट 1789 पर कार्रवाई

विज्ञापन
यातायात माह:नगर के डीसीएसके पीजी कालेज मोड़ पर एक बाइक पर जाते कई लोग ,अपनी बाइक पर बैठा याताया
विज्ञापन
मऊ। नवंबर यातायात माह में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने से वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। बाइक चालक न तो हेलमेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही कार चालक सीट बेल्ट लगा रहे हैं। तीन-तीन लोग बाइक पर फर्राटा भरते दिख रहे हैं। शहर के सभी मुख्य तिराहे चौराहों पर वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात माह के पांच दिन में नियमों का उल्लंघन करने वाले 3778 वाहनों का चालान किया गया। सबसे अधिक बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यातायात माह की पड़ताल की गई। बलिया मोड़ तिराहा, भीटी चौहारा, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, मिर्जाहादीपुर तिराहे पर ओवरलोड, बिना हेलमेट और नाबालिग लोग वाहन चलाते पुलिसकर्मियों के सामने से निकलते नजर आए। जिले में पुलिस व सहायक संभागीय परिवहन विभाग एक नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात माह मना रहा है। लोगों को जागरूक करने और स्कूलों में कार्यक्रम पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है लेकिन सड़क पर इसका असर नहीं दिख रहा है। डग्गामार वाहन सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा



शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, ई-रिक्शा चलाना लोगों के लिए पार्ट टाइम जॉब बन गया है। जिले में सात हजार से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। शहर की सड़कों पर नाबालिग ई-रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इससे हादसे भी हो रहे हैं। बरलाई-धवरियासाथ मार्ग, बढुआगोदाम-पिपरीडीह मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो के दाएं, बाएं और पीछे सवारियों को लटकाकर सफर कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी तिराहे चौराहों पर उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भीटी चौराहा और सदर अस्पताल के आसपास नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला गया है। नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। - श्याम शंकर पांडेय, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें