फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में आए 376 मामले, 256 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान दिलाने के क्रम में संबंधित विभागों की तरफ से शुक्रवार को नगर के बड़ागांव स्थित मंगलम बहुउद्देशीय भवन में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायत सुनी। इस अवसर पर 376 मामले आए। जिसमेें 256 मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों की सुनवाई शनिवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने ‘‘संभव कार्यक्रम’’ के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। शुक्रवार को नौ विभागाें के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायत सुनी। विभागों आए आवेदनों पर नजर डाला जाए तो नगर विकास विभाग से 68 के सापेक्ष 12, ऊर्जा विभाग में 53 के सापेक्ष सात, महिला कल्याण विभाग से पांच के सापेक्ष चार मामले का निस्तारण किया गया।
समाज कल्याण विभाग से 21 के सापेक्ष 21 मामलों का निस्तारण किया गया। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य विभाग में 96 के सापेक्ष 91, स्वास्थ्य विभाग में 75 के सापेक्ष 75, खाद्य व रसद विभाग में 12 के सापेक्ष एक मामले का निस्तारण किया गया। दिव्यांग जन पेंशन विभाग में एक के सापेक्ष शून्य, वित्तीय साक्षरता कैंप में 45 के सापेक्ष 45 मामले का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर 376 के सापेक्ष 256 मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन

शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण नगर विकास मंत्री एके शर्मा शनिवार को करेंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, समस्त नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, पालिका के सभी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें