फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जांच में अब तक 3.59 लाख रुपये किए गए हैं सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन तैयारी में लगा है। चुनाव को लेकर चेकिंग की जा रही है। इसमें अब तक 3.59 लाख रुपये सीज किए गए हैं। जिलाधिकारी अरुण कुमार संग बैठक में प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा व्यवस्था ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा व्यवस्था ने बताया कि चेकिंग के दौरान अब तक 2,82,000 रुपया प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सीज किया गया है। जबकि पुलिस विभाग द्वारा 77000 रुपया की सीज की कार्रवाई की गई है। इस तरह कुल 3.59 लाख रुपये किए सीज किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में दर्ज एफआईआर और उपचुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कार्रवाइयों के बारे में जानकारी ली। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक से मतदान कार्मिकों एवं माइक्रो आब्जर्वर के द्वितीय प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली।
कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे ऐसे कार्मिक जो विधानसभा क्षेत्र घोसी के मतदाता हैं। उनके लिए द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतपत्र से मतदान कराने को प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्था की जाए। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी से अब तक प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। कंट्रोल रूम की सक्रियता अनवरत रखने तथा मतदान की तिथि निकट आने के मद्देनजर कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की उपलब्धता पर्याप्त न होने पर समय रहते ही निजी वाहनों का अधिग्रहण करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह सहित समस्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

ईवीएम/ वीवीपैट की जानकारी ली : जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाता प्रभारी को समस्त बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं कार्मिकों की नियुक्ति का निर्देश दिया। चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिकों को बूस्टर डोज लगने की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान समस्त कार्मिकों को बूस्टर डोज लगने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें