फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी वैन से 35 हजार की उचक्कागिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट/कुसुम्हा। दोहरीघाट कसबा में पुलिस बूथ के पास इंडियन मेगा मार्ट की दुकान में सामान पहुंचाने आए पतंजलि डिलीवरी वाहन के अंदर से उच्चको ने 35 319 रुपया उड़ा दिया। शनिवार की दोपहर लगभग 1.35 मिनट पर पीएसपीटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मखमेलपुर का डिलीवरी वाहन आया। चालक राजा शर्मा और एक कर्मचारी वाहन खड़ा करके सामान उतर कर इंडियन मेगा मार्ट में गए।
विज्ञापन

वहां से लौट ने पर उन्हें पता चला कि ड्राइवर सीट के पास रखा 35319 रुपये से भरा बैग लेकर उच्चके फरार हो गए थे।इंडियन मेगा मार्ट और पुलिस बूथ चौराहे पर लगे कैमरे में देखने पर पता चला कि उच्चके दो की संख्या में थे।एक उच्चका कुछ दूर पर सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर खड़ा था,जबकि दूसरा उच्चका डिलीवरी वाहन के पास लगभग 3 मिनट तक ताक झांक करने के बाद गाड़ी का फाटक खोलकर लगभग 1:39 मिनट पर बैग लेकर फरार हो गया। दोनों बाइक से बड़हलगंज की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और सीसी कैमरा को खंगाली,लेकिन कैमरा दूर होने के वजह से चेहरे और बाइक नम्बर स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें