फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बीएलओ बूथों से रहे अनुपस्थित, मांगा गया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अनंतिम निर्वाचक नामावली को लेकर दावे और आपत्ति प्राप्त करने के पहले ही दिन मंगलवार को बीएलओ की लापरवाही सामने आई। जांच में अपने बूथों से 35 बीएलओ अनुपस्थित पाये गये। उप जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी बूथों की जांच की। बीएलओ के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए अनंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। इसके बाद पहली से सात नवंबर के बीच आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर ही दावे और आपत्ति प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने के पहले ही दिन बड़ी लापरवाही सामने आयी। मऊ नगर पालिका क्षेत्र में जांच के लिये निकले उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने बड़ी लापरवाही पकड़ी। नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन में तैनात कुल 35 बीएलओ अपने कार्य क्षेत्र में नहीं पाये गये। जबकि निर्धारित तिथि पर प्रत्येक दिन बीएलओ की उपस्थिति संबंधित मतदेय स्थल पर सुनिश्चित करायी जानी थी।
विज्ञापन

अनुपस्थित सभी बीएलओ को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अंतिम चेतावनी पत्र जारी करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति उनके संबंधित विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें