फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला: 40 अस्पतालों पर 3414 लोगों को मिला उपचार

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट पर स्वास्थ्य मेला में मरीजो की जांच करते व दवा देते चिकित्स - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला में ऐलोपैथ, यूनानी, हौम्योपैथ, आयुर्वेद विधा के चिकित्सकों द्वारा 3414 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाइयां वितरित किया गया।
विज्ञापन

हर रविवार की भांति रविवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नगर के भरहु का पुरा, हनुमान नगर सहित 40 सरकारी अस्पतालों पर मुुख्यमंत्री आरोग्य मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ रोग, बुखार समेत मौसमी बीमारियों, कोरोना की जांच, गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण आदि की नि:शुल्क जांच कर दवा वितरित की गई। जिले के सदर तहसील के साथ मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना तथा घोसी तहसील के अदरी, अमिला, चिरैयाकोट, खुरहट, हलधरपुर, तिघरा, सेंचुई सहित 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेला में 154 मेडिकल ऑफिसर और 517 स्वास्थ्यकर्मियों ने 3414 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। मरीजों 1977 महिला, किशोरी भी शामिल रही। मेला में 31 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. वकील अली, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसूफ शाह, डॉ. जावेद, डॉ. अभिषेक राय, देवेंद्र प्रताप यादव, सोनू रानी राय, अंकिता दुबे आदि मौजूद रहे।
22 बच्चों की जांच कर दी दवाएं
चिरैयाकोट। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट पर रानीपुर के चिकित्सा प्रभारी दिनेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस मेले में श्वांस, गुर्दा, पेट, स्किन, खासी, बुखार,चर्म रोग, आंख आदि सहित विभिन्न रोगों से ग्रसित 226 मरीजों की जांच की गई । जिसमें 85 पुरुष, 19 महिला और 22 बच्चों की जांच कर दवाएं दीं। मेले डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डा. फिरोज अहमद, डा. चंद्रकेस कुमार, अभिषेक गुप्ता, फैज खान व प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें