एसडीएम अर्चना अग्नीहोत्री की मौजूदगी में मुहम्मदाबाद गोहना में एक लाख 57 हजार की 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। बरामद शराब की मात्रा का सत्यापन भी कराया। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में बुधवार को करीब 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में नियमानुसार पूरी हुई। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत एक लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने ये शराब विभिन्न मामलों में जब्त की थी। इसे मुकदमों से संबंधित साक्ष्य के तौर पर कोतवाली में सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय और सक्षम अधिकारियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निस्तारण का निर्णय लिया गया। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की जांच की।
उन्होंने बरामद शराब की मात्रा का सत्यापन भी कराया। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब को लंबे समय तक थाने में सुरक्षित रखना आवश्यक नहीं होता। नियमानुसार ऐसी शराब का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
अवैध शराब पर अभियान जारी रखने के निर्देश
उप जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब्त सामग्री के निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। उप जिलाधिकारी ने शराब तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।