फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिला अस्पताल में 32 और महिला अस्पताल में 5 नए सीसी कैमरे लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में 32 और महिला अस्पताल में पांच नए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगरानी हो सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले से ही 96 सीसी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं जिला महिला चिकित्सालय में 37 कैमरे काम कर रहे हैं। नए सीसी कैमरे लगाए जाने से वृहद स्तर पर निगरानी हो सकेगी।

जनपद में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों पर सीसी कैमरे से निगरानी होगी। शासन ने सभी अस्पतालों में सीसी कैमरा लगाने को अनिवार्य कर दिया है। सभी अस्पताल में आने जाने वाले मार्ग के साथ सभी अनुभाग में कैमरे लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल के साथ जिला अस्पताल में सीएमएस को भी सभी चिह्नित स्थानों पर कैमरे लगाने को कहा गया है। जनपद के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरा अनिवार्य कर दिया गया है। सभी जगह पर लगने वाले सीसी कैमरे हर समय सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को पत्र लिखकर कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। बीते दिनों रोगी कल्याण समिति की बैठक में डीएम प्रवीण मिश्र ने जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर के सभी जगह को कवर करने के लिए सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन




जिले में 63 निजी अस्पताल 20 नर्सिंग होम और 62 क्लीनिक चल रहे

सुरक्षा के लिहाज से जिलाधिकारी प्रमुख मिश्र ने जिले के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। बात जिले के संदर्भ में की जाए तो जिले में अभी 63 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं, जबकि नर्सिंग होम की संख्या 20 है। वहीं 62 क्लीनिकों का भी संचालन हो रहा है।



ब्लड बैंक, पीएम हाउस और ट्राॅमा सेंटर भी सीसी कैमरे से होंगे लैस

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में अभी 96 सीसी कैमरे सक्रिय हैं। पोस्टमार्टम हाउस, ब्लड बैंक, ट्राॅमा सेंटर सहित कई अन्य स्थानों को मिलाकर कुल 32 सीसी कैमरे और लगाए जाएंगे। नए कैमरे लगने जिला अस्पताल का पूरा परिसर सीसी की निगरानी में रहेगा।

-

आरओ और ऑक्सीजन प्लांट डार्क जोन में

जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयशंकर प्रसाद में बताया कि अस्पताल में अभी 32 सीसी कैमरे सक्रिय हैं। पर आरो प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट और सीएमओ कार्यालय व पुराने भवन के क्षेत्र में अभी डार्क जोन में है। इन सभी जगह पर पांच सीसी कैमरे जल्द ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




कोट

जनपद के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के लिए सीसी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। सभी चिकित्सा अधीक्षक के साथ निजी अस्पताल के संचालक को पत्र लिखकर आदेश से अवगत कर दिया गया है।

- डाॅ. राहुल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें