फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विशेष अभियान में 319 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 319 वाहनों का चालान और एक वाहन को सीज किया गया।
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चेकिंग के लिए 30 टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों ने 32 अलग-अलग स्थानों पर बदल-बदलकर 1250 संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का पालन न करने वाले अन्य लोगों को हिदायत भी दी गई। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें