फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने से वंचित मतदाताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कई स्थानों पर मतदाता सूची में नाम नहीं होने का मामला सामने आया। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के चलते मतदान से वंचित लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर के बूथ संख्या 375, 376, 377 पर मतदान करने पहुंचे सैकडों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब रहा। जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुहम्मद कैफ, आदर्श, अर्चना ,पूजा, आरिफ, सुनील, मोहीउद्दीन, अमित, अंजाम आरा आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनका नाम सूची में नहीं होने के चलते वह मतदान करने से वंचित रह गए। इसी प्रकार हसनपुर के बूथ संख्या 222 पर आस मुहम्मद, नूर मुहम्मद, नसीमुद्दीन, गोपाल, सूबेदार, मुहम्मद सुबेराती ,नसीमुनिशा ने मतदाता सूची से नाम गायब होने का आरोप लगाया। दुबारी, ढिलफिरोजपुर, गंगऊपुर, कटघराशंकर आदि बूथों पर भी निर्वाचन नामावलियों से नाम गायब होने से सैकड़ों मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें