फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन गैरहाजिर रहे शिक्षक, 51 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा सत्र के पहले दिन सोमवार को अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की 50 से 55 प्रतिशत उपस्थिति रही। बीएसए के फरमान के बाद भी काफी संख्या में शिक्षक विद्यालय आने के बजाय अपने निजी कार्यो में व्यस्त रहे। बीएसए द्वारा गठित टीम ने सोमवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 21 विद्यालयों के 51 शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने इन शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। वहीं, निजी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से निजी स्कूलों की तर्ज पर नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से कर तो दिया है, लेकिन निजी स्कूलों में बच्चों की जहां शत प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं अधिकांश परिषदीय विद्यालयों मेें बच्चों की उपस्थिति 50 से 55 प्रतिशत के बीच रही। जबकि पहले ही दिन बिना अवकाश लिए काफी संख्या में शिक्षक विद्यालय से नदारद रहे। बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लाकों में क्रास टीम गठित कर निरीक्षण कराया तो इसका खुलासा हुआ। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नसोपुर बंद मिला। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय वजीरपट्टी में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षिकाएं गायब मिलीं। प्राथमिक विद्यालय भवनाथपुर प्रथम में एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशमौर में छह, प्राथमिक विद्यालय कुशमौर में तीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओन्हाइच में एक शिक्षक गायब मिले।
प्राथमिक विद्यालय बढुआगोदाम के चार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरयां रघुनाथपुर में दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में एक, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कहिनौर में चार, उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय रैकवारडीह में एक शिक्षक ड्यूटी से गायब रहे। जबकि प्राथमिक विद्यालय सलाहाबाद में प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षक गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में एक, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर बनौरा में छह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर बनौरा में तीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर में एक तथा प्राथमिक विद्यालय बरलाई में शिक्षामित्र को छोड़कर पूरा स्टाफ गायब गायब रहा।
विज्ञापन


कोट
21 विद्यालयों के अनुपस्थित 51 शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओपी त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें