फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने दिया एकजुटता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान के समर्थन में हिन्दी भवन के सभागार में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी की अध्यक्षता में रविवार की शाम को हुई।बैठक को संबोधित करते हुए बालकृष्ण चौहान ने एकजुट होकर चुनाव में लगने का आह्वान किया।उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया।कहा कि जब बुनकरों पर एक्साइज ड्यूटी लगी तो लोकसभा में इसे हटाने के लिये आवाज उठाकर इसे खत्म कराया।बैठक में एक स्वर से बालकृष्ण चौहान को सशक्त करने का आह्वान सभी वक्ताओं ने किया। बैठक में राष्ट्रकुंवर सिंह को चुनाव संचालन समिति का संयोजक एवं रामजपित पाण्डेय को चुनाव प्रभारी बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से प्र्स्ताव पास हुआ।बैठक को राष्ट्रकुंवर सिंह,पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पाण्डेय,पूर्व पालिकाध्यक्ष राना खातून,अबूबकर अंसारी, उमाशंकर सिंह, छोटेलाल, पी.एन.सिंह, सिकंदर प्रसाद,शफीक डायमण्ड,सुबाष गुप्ता, अजय गुप्ता, हंसनाथ तिवारी,शैलेश सिंह रामजपित पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।बैठक का संचालन नन्दकिशोर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें