मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के हलीमाबाद गांव में 132 केवी बिजली सब स्टेशन के निकट रविवार को 4 बजे बिजली तारों की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एक बीघा गेंहू की फसल जल गई। सूचना के बाद आपूर्ति बंद की गई लेकिन तब तक गेहूं फसल को काफी नुकसान हुआ। हलीमाबाद गांव निवासी टाउन इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रधानाचार्य हरिश्चन्द दुबे का खेत है। रविवार को खेतों के बीच से जा रहे बिजली तारो में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते एक बीघा फसल राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची दमकल टीम ने गॉव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।