फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सदन के मामले में दो शिक्षक गुटों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन मेें हुई। इसमें कतिपय शिक्षकों द्वारा 24 मार्च को शिक्षक सदन का ताला तोड़े जाने की धमकी की निंदा की गई। वहीं, संगठन के दूसरे गुट की बैठक शिक्षक सदन के बाहर हुई, जिसमें शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि कतिपय शिक्षक संगठन को कमजोर तथा बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान तथा मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान प्रवीण कुमार राय, राधेश्याम राम, मनिराम, अखिलेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नित्य प्रकाश गुट की बैठक शिक्षक सदन के बाहर हुई। इसमें 24 मार्च को होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई। इसमें जिलाध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक सदन शिक्षकों के चंदे से बना है लेकिन हमें सड़क पर बैठक करनी पड़ रही है। ऐसे में 24 मार्च को सदन का तोड़कर कार्यक्रम कराने के लिए शिक्षक बाध्य होंगे। इस दौरान दिलीप सिंह, सत्यप्रकाश, हरिहर यादव, रामसिंह, रजनीश कुमार सिंह, ब्रह्मानंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें