मऊ। शनिवार की देर रात जैसे ही विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी हुई, इसकी जानकारी होते ही जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने अपने अपने तरीके से जश्न मनाया। इस दौरान कही पर आतिशबाजी तो कही पर मिठाईयां बांटी गई।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान सैनिकों के हत्थे चढ़े देश के जांबाज पायलट अभिनंदन की वतन वापसी पर शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार को सुबह स्थानीय रतनपुरा क्षेत्र के गांव से लेकर 1000 तक उसी से उत्साहित लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम से पूरा क्षेत्र घूम रहा इस दौरान विग कमांडर की रिहाई की खबर को देखने के लिए लोग टीवी चैनल से चिपके रहे भूतपूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष परमात्मा नंद सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने शनिवार की सुबह स्थानीय ब्लॉक स्थित स्वतंत्रता संग्राम स्मारक पर खुशी का इजहार किया, और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में बसपा नेता औरव्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा सोनी के नेतृत्व में शनिवार की रात लोगों ने विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से वापसी होने पर, जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी कर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इसके अलावा बाजार के लखनोर मोड़ पर भी कई दर्जन युवक एकत्र होकर अभिनंदन की वापसी पर जमकर जश्न मनाए। यहां पटाखा छोड़ने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। हर्ष मनाने के दौरान अनिल कुमार वर्मा, संदीप शर्मा, प्रमोद रंजन सिंह, बब्लू मद्देशिया, सोनू गुप्ता, रंजीत मौर्य, पिंटू मौर्य, अजय जायसवाल, राजू मद्देशिया, शैलेश प्रजापति, आदि रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार पाकिस्तान सेना की कैद में रहे विंग कमांडर अभिनंदन के भारत की धरती पर पहुंचने, की खबर मिलने पर चारो ओर जश्न का माहौल रहा। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने आतिशबाजी की तो कहीं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। अभिनंदन की रिहाई पर शनिवार को क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कस्बा के शहीद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने तिरंगा लहराया। जुलूस को क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी ,पप्पू सिंह, सूरज सिंह, सुदर्शन सोनकर, छोटू प्रसाद आदि ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है, जो मजबूत इरादों के साथ डटकर मुकाबला किया।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत कूटनीति काम आई। इसी के दबाव में आकर पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को सही सलामत भारत भेजने को मजबूर होना पड़ा।इसी प्रकार की कूटनीति आगे भी बरकरार रखनी होगी। कहा कि पाकिस्तान के प्रति भारत का रवैया इसी प्रकार सख्त रहना चाहिए।