फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजेय है गांधीजी का दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव (मऊ)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के प्रांगण में रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जैनेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि गांधीजी का दर्शन अपराजेय है। वह कभी परास्त नहीं हो सकता। दुनिया के जितने भी बड़े मुद्दे हैं उनका निदान गांधी दर्शन में है।
विज्ञापन

कहा कि गांधीजी के अहिंसा परमो धर्मो आदि पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयप्रकाश राय धूमकेतु ने गांधी को विराट पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि गांधी जीवन नहीं दर्शन है और दर्शन से ही जीवन प्राप्त किया जा सकता है। डॉ गिरीश पांडेय ने गांधी जीवन को अद्भुत बताते हुए कहा कि गांधी का इस देश में होना हमारा सौभाग्य है। प्रदेश मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि गांधीजी विचारों को सुनियोजित तरीके से इस समय हत्या किया जा रहा है। इस मौके पर प्रबंधक प्रवीण प्रकाश सिंह, अमित मिश्रा, अशोक सिंह, डॉ. खालिद अहमद, सूफिया खातून, रमेश पांडेय, शैलेश राका, सोनू यादव, डब्बू सिंह आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. वाईपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें