फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाई नाला निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के बुनकर बाहुल्य गांव अतरारी के बुनकरों ने मस्जिद से सटे जल निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग को उठाया है। बुनकरों का कहना है कि मस्जिद के बगल में पोखरी में गांव के गंदे पानी जलजमाव बना हुआ है। इसकी जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण उस की दुर्गंध से नमाजियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

गांव के सगीर अहमद इरशाद अहमद , नौशाद अहमद जमाल अख्तर मौलवी अजीजुर्रहमान आदि लोगों ने बताया कि मलिक अब्दुल्ला बाबा की कब्रिस्तान के पास मस्जिदे का निर्माण कार्य कराया गया है। इस के सटे मलकानी पोखरी है। इसमें खैराबाद व अतरारी गांव के लोगों के घरों का गंदा पानी आता है। जिससे कि यह पोखरी पूरी तरह से भर चुकी है। इस पोखरी का गंदा पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। यहां बारिश के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है। पोखरी के आसपास बसे लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने लगता है, जिससे लोगों ने नाला निर्माण कराने के लिए प्रशासनिक जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा। परंतु, किसी ने इस तरफ ध्यान देना उचित नहीं समझा। इस बाबत खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव का कहना है कि जलनिकासी के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से प्रस्ताव बनाकर देना चाहिए। प्रस्ताव आने पर उसी जांच कराकर स्टीमेट तैयार कराया जाएगा। इसके बाद बजट का प्रावधान कराकर नाला मिर्नाण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें