दोहरीघाट। जिले में जहां एक तरफ यूरिया की कालाबाजारी जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ गोठा क्रय केंद्र में जगह के अभाव के चलते यूरिया नहीं आ पा रही है। दरअसल केंद्र का गोदाम सरकारी धान की बोरियों से भरा पड़ा है, ओर जब तक गोदाम खाली नहीं हो जाता है, तब तक गोदाम में यूरिया को नहीं रखा जा सकता है। क्रय केंद्र के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया की गोठा क्रय केंद्र के के लिये यूरिया खाद काफी मात्रा मे आई है। लेकिन गोदाम धान से भरी हुई है, इसके लिए यूरिया को रखने के स्थान नहीं है। गोदाम खाली होने के बाद यूरिया मंगाया जाएगा। उधर समिति पर यूरिया नहीं आने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो कई किसान प्राइवेट में यूरिया खरीदने को बाध्य हो रहे है।