मऊ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हस्ताक्षर अभियान, मीडिया अभियान, प्रभात फेरियां, कैण्डील मार्च, पोस्टर-बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार, पोस्टर-बैनर एवं स्टीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार, एकल अभिभावक सम्मान, दीवर पेंटिंग, दीवार लेखन, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कन्या जन्मोत्सव, कन्या सप्ताह दिवस मनाकर, राष्ट्रीय कन्या दिवस मनाकर तथा आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को पुरस्कृत करने तथा 24 जनवरी को राष्ट्रीय कन्या दिवस पर कन्या जन्मोत्सव मनाने तथा कन्या पूजन जैसे कार्यक्रम का आयोजन कराने की योजना बनाने का निर्देश दिया। सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला चिकित्सालय, प्राइवेट अस्पातलों में अभिभावकों को बच्चियों के जन्म पर गौरव सम्मान पत्र देने की योजना बनाई गई। सभी के द्वारा बैनर पर हस्ताक्षर करके हस्ताक्षर अभियान का आरंभ किया गया।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा कलाकार प्रमोद पांडेय एवं मनोज पासवान द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर संगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अनुप कुमार, विनीता पांडेय बाल कल्याण समिति, रेनू पांडेय विधिसह परिविक्षा अधिकारी, कनकप्रभा, अंजू रानी, मंजू, इंदू, विभा आदि शामिल रहे।