फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बीडीओ से मांगा विभागीय अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के सरवां गांव में वर्ष 2010 से 2015 में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो में हुए फर्जी तरीके से भुगतान के मामले में संबंधित विभागीय अभिलेेख न मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी परदहां को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के सरवां गांव में वर्ष 2010 से 2015 में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो में हुए फर्जी तरीके से भुगतान की शिकायत के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी ने अवर अभियंता, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं रहा। डीपीआरओ ने खंड विकास अधिकारी परदहां को जांच से संबंधित संपूर्ण अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ एसपी सिंह का कहना है कि निर्देश देने के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।इसके चलते शिकायत की जांच करना संभव नही हो पा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें