फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु फसल को कर रहे बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं छुट्टा पशुओं के उत्पात से रबी फसल सहित अन्य फसलों पर संकट गहराने लगा है। काफी संख्या में गेहूं की फसल को पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर दे रहे है, फसल नुकसान की चिंता किसानों को खाए जा रही है। इतनी सर्दी के मौसम में किसान अपने खेत के रखवाली भी नहीं कर पा रहा है। उधर शिकायतों के बाद प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई न होने से किसानों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के इंदारा,कसारा,महुआर, रईसा, लैरो, अदरी, शाहपुर, खालिसपुर, कटवांस सहित 50 गांवों में तेजी से बढ़ रहे छुट्टा पशुओं के आतंक से गेहूं , सरसों,चना, मटर की फसल सहित अन्य फसलों पर संकट गहराने लगा है। पशुओं का झुंड खेेतों में घ़ुसकर फसलों को बर्बाद कर दे रहा है। ठंड के मौसम में किसान खेतों की रखवाली भी नहीं कर पा रहे हैं। परेशान किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों को बचाने की गुहार तो लगाई, लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से कार्ययोजना तक नहीं बनाई जा सकी है।
किसान रजनीश सिंह, विजयबहादुर सिंह, जयप्रकाश यादव,लल्लन सिंह, जितेंद्र यादव, रामसुधार पांडेय, विजय यादव, अनिल राय का कहना है कि गेहूं के फसल की सिंचाई कर खाद का छिड़काव भी कर दिया गया है लेकिन रात में छुट्टा पशुओं का झुंड फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। सर्दी के मौसम में रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। पशुओं के आतंक का यही हाल रहा तो इस वर्ष मेहनत कमाई की फसल घर पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें