फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे ठप रही 30 गांवों में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहा ब्लॉक के बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र की मेनलाइन में फाल्ट आने के चलते क्षेत्र के 30 गांवों की बत्ती 16 घंटे तक गुल रही। इसके चलते उपभोक्ताओं की रात अंधेरे में बीती। इसके अलावा पानी, चार्जिंग सहित कई समस्याएं भी झेलनी पड़ी। गुरुवार को सुबह में कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हुई। बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के रानीपुर ब्लॉक के अमारी, कसारी, अमरहट, बैजापुर, कासिमपुर, सनेगपुर, बख्तावरगंज, भूपतनगर सहित 30 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे मेनलाइन में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे सर्दी में उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। इसके अलावा सबमर्सिबल भी नहीं चले। जिसके कारण लोगों को पानी की भी समस्या झेलनी पड़ी। इससे दिनचर्या पर असर पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी पूरी तरह से बंद रहे। गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है कि मेन लाइन में फाल्ट था। इसको ठीक करवाकर विद्युत आपूर्ति पुन: बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें