फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में डंप किया जा रहा मेडिकल कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर से घरों से निकलने वाला कचरों के साथ नगर के निजी अस्पतालों से निकलने वाला मेडिकल कचरा शहर की शुद्ध आबोहवा में प्रदूषण का जहर घोल रहे हैं। इन अस्पतालों लैब से निकलने वाले मेडिकल कचरे का मानक के अनुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा। कचरे अस्पताल परिसर के बाहर सड़कों पर फेंके जा रहे। जबकि उधर नगर पालिका द्वारा कचरा तमसा नदी किनारे डंप कर आग लगा कर जलाया जा रहा है। जिसका धुंआ लोगों के स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक हो रहा।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 38 पंजीकृत नर्सिग होम और अस्पतालों द्वारा मेडिकल कचरा को नियमानुसार निस्तारण के लिए किसी एनजीओ द्वारा कराए जाने की बात कही गई है। लेकिन इसके विपरित कई अस्पतालों द्वारा खुले मेें कचरा फेेंका जाता है। उधर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा अन्य कचरों के साथ मेडिकल कचरों का एकत्रित कर तमसा नदी किनारे डंप किया जाता है। जहां ज्यादा कचरा डंप होने के बाद उसे जलाया जाता है। उधर बिना अन्य कचरा के साथ बिना किसी प्रक्रिया के मेडिकल कचरा जलने से आबो हवा प्रदूषित हो रही है। नगर के निजी अस्पतालों के मनमाने रवैया को लेकर हिंदू युवा वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव कई बार लिखित और मौखिक शिकायत स्वास्थ्य और नगर पालिका के अधिकारियों से करा चुके हैं। समस्या का निस्तारण न होने पर इनके द्वारा सितंबर माह में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से भी कर चुके है। वहीं तमसा नदी बचाओ समिति के छोटेलाल गांधी भी कई बार दोनों विभागों को अवगत करा चुके है।

नगर पालिका द्वारा वार्डो से निकलने वाला कचरा जमीन की उपलब्धता के अभाव में तमसा नदी के किनारे डंप किया जा रहा है। इसमें मेडिकल वेस्टेज की जानकारी उन्हें नहीं है। संजय कुमार मिश्रा, ईओ, नगर पालिका मऊनाथ भंजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें