दुबारी(मऊ)। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत में मौजूद जल निगम के टैंक से पानी आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाईन कई वर्षों से जाम चल रहा। इससे क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित है। साथ ही दर्जनों उपभोक्ताओं को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने इस समस्या के निवारण के लिए कई बार विभाग से शिकायत दर्ज कराया। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका।
विकास खंड फतहपुर मंडाव क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम सभा दुबारी की जिसकी आबादी करीब बीस हजार है, गांव की आबादी देखते हुए लोगों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए वर्ष 1978 में ओवर हेड टैंक की स्थापना की गई। लेकिन विभाग की उदासीनता से आज एक दर्जन पूरवे में पानी की आपूर्ति ठप है। जबकि गांव के 330 लोग बाकायदा कनेक्शन लिए है। करीब पांच वर्ष से पाइप लाइन जाम होने का परिणाम है कि उपभोक्ताओं के सामने पेयजल की संकट पैदा हो गया है। उपभोक्ता संतोष, शंकर, वकील, शौकत, मुख्तार, दयानंद ,हरी, इकबाल, हरीलाल, मनोज आदि ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व बिछाई गई इस पाइप लाइन देखरेख के अभाव में बदहाल हुई है। शिकायत की विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। जबकि संपर्क करने पर जेई अर्पित बरनवाल ने बताया कि समस्या बीते एक सप्ताह से उत्पन्न हुई है। कुछ तकनीकी खामी के कारण ट्यूबवेल बंद है। चालू होने पर जनता की इस शिकायत की जांच की जाएगी।