फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेला का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह की स्मृति में शहीद मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रानीपुर एसओ अशोक कुमार द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले सहित बलिया, गाजीपुर,वाराणसी सहित कई जगहों आई 24 टीमों ने भाग लिया। जहां उद्घाटन मैच नरसिंह क्लब भगवानपुर और बच्चा क्लब के बीच खेला गया। जिसमें नरसिंह क्लब विजयी रही। इस अवसर पर दुर्गविजय सिंह , कैप्टन विजय बहादुर सिंह, कैप्टन दयाशंकर सिंह, जिला पुर्व सैनिक संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र सिह, शेषनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह , राजेश सिंह , हरि सिंह चौहान आदि ने शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें