फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन रास्ते का निकाला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोपागंज। नवागत उपजिलाधिकारी सदर आईएएस अंकुर लाठर ने शुक्रवार को कोपागंज थाना और कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी के साथ ही ओड़ियाना बाजार में रामलीला स्थल और दुर्गापूजा स्थल का जायजा लिया। लोगों ने विद्युत के लटकते तार और साफ सफाई तथा गांधी आश्रम के पास टूटे नाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कुर्थीजाफर पुर में मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर उठ रहे विवाद का भी पटाक्षेप किया।
उपजिलाधिकारी सदर पहले कोपागंज थाने पहुंची। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी दुर्गापूजा व रामलीला समितियों के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने चेताया कि पूरे त्योहार या मूर्ति जुलूस के दरम्यान कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता या अन्य कोई भी उपद्रव करते पकड़ा गया तो उसकी खैर नहीं है। बैठक के बाद उन्होंने पैदल ही कसवा के ओड़ियाना बाजार में होने वाली दुर्गापूजा व रामलीला स्थल का जायजा लिया। वहीं कुछ अन्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा लटकते विद्युत के तार को ऊँचा करने व साफ सफाई के अलावा गांधी आश्रम के पास टूटे नाले की मरम्मत कराने की मांग किया। यहां से कुर्थीजाफरपुर पहुँचकर सभी स्थलों को देखकर जरूरी निर्देश दिया। साथ ही मूर्ति विसर्जन के रास्ते के उठे मामले का भी समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह, कोतवाल अखिलेश कुमार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, अजय यादव सहित कई पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें