मऊ। मंसूरी समाज कल्याण समिति उ.प्र. की बैठक रविवार को रानीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत खिरिया में ईशा मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंसूरी समाज संगठित होकर अपना राजनीतिक अधिकार हासिल कर सकता है। इसलिए समाज के सदस्यों को संगठित होना होगा। बैठक के समापन पर ब्लाक स्तर पर समाज को संगठित करने के लिए ब्लाक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद पर मोहम्मद इसरार मंसूरी को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के मोहम्मद अली मंसूरी ,मोहम्मद इसराइल मंसूरी और कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद हकीम मंसूरी को चुना गया। इसी क्रम में महासचिव के पद पर नसरुल्ला मंसूरी और तौफीक मंसूरी को चुना गया। जबकि सदस्य सलाहकार के रूप में लियाकत अली, कमरुद्दीन मंसूरी, हैदर अली मंसूरी, मोहम्मद ईशा मंसूरी को चुना गया। बैठक में निजामुद्दीन मंसूरी, अफजल मंसूरी, काशी मंसूरी, रिजवान मंसूरी, हनीफ मंसूरी, मुस्लिम मंसूरी, वसीम मंसूरी, फखरुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।