मऊ। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोधी रहे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में एक मंडल अध्यक्ष तथा 15 सदस्यों की मंडल कमेटी और प्रत्येक बूथ पर 2 सदस्यों को तैनात करेंगी। बोले इस विस्तार से पार्टी को और मजबूती मिलेेगी। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने तथा संचालन रामप्रवेश राजभर ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र मल, राधेश्याम मौर्य, आशुतोष पाल, राजेश भारद्वाज, दुर्गेश साहू, प्रेमचंद बटेल,ब मितरंजन राजभर, त्रिभुवन ठाकुर ,आनंद सुमन,रात्र्जेश गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।