कोपागंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक और एमएलसी स्व. प्रोफेसर रामजी सिंह की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक आवास अल्लीपुर में मनाई गई। सभा में उनके राजनीतिक जीवन व व्यक्तिगत स्वभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्रद्घांजलि सभा के बाद देर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।
भाजपा नेता और क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र देवेंद्र यादव ने कहा कि राम जी सिंह भाजपा संगठन के शिल्पी थे। वे विचारधारा औरनिष्ठा के प्रति अटल थे। आज के राजनीतिक माहौल में लोग सत्ता और पद के लोभ में दल व निष्ठा दोनों बदल लेते है। लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नही किया। क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने कहा। स्व. सिंह से बड़ी सीख लिया। कि किस तरह से लोगों के दिलो में जीवित रहा जाए। दूसरी तरफ राम जी सिंह एक ही दल के प्रति आजीवन समर्पित रहे है। विपरीत अभावग्रस्त परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी व विचारधारा पर दाग नही लगने दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ जयनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष मऊ दुर्गविजय राय, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, मुन्ना दूबे, श्री कृष्णपाल, अखंड प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश राय, विधायक श्रीराम सोनकर आदि ने प्रोफेसर रामजी सिंह के जीवन पर अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना दूबे और संचालन संतोष राय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखंड प्रताप सिंह उर्फ ओमकार प्रताप सिंह ,अरिजीत सिंह,,दीनबंधु राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय ,सर्वेश राय, अखिलेश राजभर, आदि लोग उपस्थित रहे।