क्षेत्र का कोरौली-अहिरानी मार्ग तथा बेलौली-शक्करपुर मार्ग बदहाल पड़ा है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया।
क्षेत्र का कोरौली-अहिरानी मार्ग तथा बेलौली-शक्करपुर प्रमुख मार्ग होने से देर शाम तक दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। उचित रखरखाव के अभाव में सड़क खराब होती जा रही है। बरसात के बाद नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभागीय अधिकारी उदासीनता बरत ही रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी वायदे को पूरा नहीं किया है। समाजसेवी लल्लन सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के वादाखिलाफी का पोस्टर लगाकर सड़क मरम्मत कार्य के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामकरन सिंह, प्रेमचंद, लालजी आदि शामिल रहे।