फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर धंसने से आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। थाना सरायलखंसी के बढुआगोदाम पिपरीडीह मार्ग पर उस्मानपुर गांव के सामने एक ट्रेलर सड़क निर्माण संबंधी अत्याधुनिक मशीन लेकर जा रहा था। उस्मानपुर गांव के सामने रोड के किनारे मिट्टी में ट्रेलर का चक्का धंस गया। जिससे पौने घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रेलर उस्मानपुर गांव के सामने पहुंचा। ट्रेलर का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया। ट्रेलर पर अधिक लोड होने के कारण उसका पिछला पहिया मिट्टी में धंस गए। ट्रेलर धंसने के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। इससे दोनो तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। पौन घंटे बाद जेसीबी बुलाकर ट्रेलर को टोचन कर हटाया गया। तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर लगभग पौन घंटे तक बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें