फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित व्यक्ती को हर जगह मिलता है सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ला स्थित उस्मानिया हाईस्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव सोमवार की देर शाम विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए नाटकों का मंचन करने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक नेता मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी देश और समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने में शिक्षा रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती है। इसलिए रीढ़ की हड्डी रूपी शिक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता है तभी देश और समाज को एक रचनात्मक दिशा मिलेगी। इसलिए सभी को शिक्षित होने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में शायर सलमान घोसवी और शहाब नोमानी ने अपने नज्मों से कार्यक्रम में चार चांद लगाकर मौजूद लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल में अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक काजी चंदू, हाजी गुफरान अहमद , आकिब सिद्दीकी, संजय सिंह, पीएन.सिंह , आरिज खान, अब्दुल रउफ, संपत मौर्य, रामअधार मौर्य, तनवीर अहमद, काजी इसरार अहमद, देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश रंजन, अरशद हुसैन और स्कूली छात्रों के अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें