बढुआ गोदाम । शासन की मंशा पर शुरू किए गए ग्राम स्वराज योजना के तहत होने वाले कार्यो की समीक्षा के लिए गठित टीम बुधवार को परदहां ब्लाक क्षेत्र के हरपुर गांव पहुंची। यहां ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी केएन राय और विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट मऊ हंस मौजूद रहें। अधिकारी द्वय ने हरपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण मनरेगा के कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही गांव के लोगों से उनकी समस्याओं को सुना गया।