फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवारा के नौ पुरवों में पांच दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव में पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसके चलते मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र से दुबारी गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

गांव के देवारा इलाके के नौ पुरवों की लगातार पांच दिनों से बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि गत चार अप्रैल की रात को शार्ट सर्किट से पोल का तार टूटकर गिर गया, लेकिन अभी तक टूटे तार की मरम्मत कार्य करने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है। जिससे गांव के धुस पुरवा, भगत पुरवा, हरिलाल का पुरवा, मनमन का पुरवा, पब्बर का पुरवा, हरिजन बस्ती पुरवा, खैरा पुरवा, सुन्नर का पुरवा सहित कई पुरवों की बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत करने के बाद सुनवाई न होने से लोग आंदोलित हैं। जयराम यादव, राम मिलन मौर्य, विनोद कुमार, दीपक, रविंद्र कुमार का कहना है कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से तंग आ चुके हैं। जर्जर तार के आए दिन टूटने से लोग दहशत में हैं। गत चार अप्रैल की रात तार टूटने से एक पशु की मौत हो गई थी। तार टूटने के पांच दिन बाद भी उसकी मरम्मत नहीं की गई। आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बावत मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अच्छेलाल का कहना है कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें