बढुआ गोदाम । नेफोर्ड सांस्कृतिक प्रवाह मंच की तरफ से रविवार को डुमरावं मोड पर आयोजक मंडल की बैठक हुई । बैठक में 28 मार्च को वीर रसावतार पंडित श्याम नारायण पांडेय व शहीद पारस नाथ सिंह स्मृति सम्मान समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारी के लिए विचार विमर्श किया गया।
प्रवाह सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम संरक्षक डा. राम कठिन सिंह और संयोजक डा. कमलेश राय के सफल निर्देशन में इस वर्ष वीर रसावतार पंडित श्याम नारायण पांडेय और शहीद पारस नाथ सिंह सम्मान 2018 मथुरा से आए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सुंदर अकिंचन वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय सिंह और विशिष्ट नागरिक रामअवध सिंह को सम्मानित किया जाएगा । कवि सम्मेलन में हरिश नरायण हरीश गाजीपुर, डा. सुरेश लखनऊ, अशोक सुंदरानी मध्यप्रदेश, पंकज प्रखर आजमगढ, डा. चेतना पांडे गोरखपुर, नागेश शांडिल्य वाराणसी, अंबर इलाहाबादी इलाहाबाद, कुमार प्रवीण गाजीपुर से आए कवि काव्य पाठ करेंगे । आयोजक मंडल के वरिष्ठ सदस्य डा. एस एन खत्री, डा. एससी तिवारी, डा. एचएन सिंह, बाल कृष्ण थरड, दयाशंकर तिवारी, डा. ओपी सिंह, सुशील अग्रवाल, डा. अमित सिंह, विजय कुमार सर्राफ, जनमेजय सिंह, विपिन पांडे, देवेंद्र मोहन सिंह, मृत्युंजय तिवारी, मोहम्मद खालिद, विनय कुमार सिंह, रवीश तिवारी, संतोष मिश्रा सहित सभी सदस्य बैठक में मौजूद रहे।