फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आरोग्य मेले में दिया देशी गाय पालने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। रतनपुरा विकास खंड के दक्षिणांचल क्षेत्र में तमसा नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत ठैचा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन बुधवार को किया गया। मेले में पहुंचकर 250 पशुपालकों ने अपने मवेशियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। चूंकि ग्राम पंचायत ठैचा तीन जनपदों की सीमा से सटे मौजूद है। इसके चलते मेले में ठैचा के आसपास गांवों के किसानों के साथ-साथ गाजीपुर और बलिया जिले के पशुपालक मौके पर पहुंचकर पशु आरोग्य मेले का आनंद उठाए।
विज्ञापन

मेले में मौजूद डा. बीपी सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा. रामसकल , उपमुख्यपशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा. विनय कुमार पांडेय, डा. सुनील सिंह, डा. अमित सिंह, डा. विनोद राय ,डा. राम सिंह, डा. रविंद्र सिंह तथा डा. ओपी सिंह सहित अन्य पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। मेले में पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के साथ-साथ पालकों को पशुपालन संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई। पशुओं के स्वास्थ्य की जांच उनका निदान तथा उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई। डा. बीपी सिंह ने पशुपालकों को जैविक खाद का प्रयोग किए जाने पर बल दिया। साथ ही किसानों को देशी गाय पालने की सलाह दी गई। पशु चिक्त्सिकों ने बताया कि देशी गाय के दूध में पौष्टिकता होती है, जो बेहद फायदेमंद होता है। देशी गायों के एक खांची गोबर से जीतना जैविक खाद उपलब्ध होगी ,उतना अन्य पशुओं से मिलना मुश्किल है। कार्यक्रम में भाजपा नेता परमात्मा सिंह, प्रेम कुमार गौड़, अरविंद कुमार, परमा यादव, विपिन कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें