फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार गांव के रहने वाले दूधनाथ की जमीन पर गांवके कुछ लोग जबरदस्ती नाद रख रहे थे। दूधनाथ की पत्नी फूलझड़ी ( 40)ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसे मापीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें