मझवारा। क्षेत्र के ग्रामसभा मूंगेसर के सार्वजनिक चकमार्ग गाटा संख्या 415 पर कई सालों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार को राजस्व विभाग की ओर से किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध की संभावना को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।
बताते चलें कि चकमार्ग पर गांव के आधा दर्जन लोगों ने कई सालों से अतिक्रमण कर रखा था। जहां शिकायत मिलने पर बुधवार को कानूनगो सत्येंद्र सिंह, लेखपाल श्रवण कुमार, रवि कुमार, पंकज चैहान, सर्वेश सिंह, परशुराम यादव और घोसी कोतवाली के उपनिरीक्षक कन्हैया लाल यादव और पुलिस बल के साथ मौके पर ग्रामीणों द्ववारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित ग्रामीणों को दुबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाही करने की चेतावनी दी। वहीं टीम ने ग्रामसभा की आराजी नम्बर 280 पर कब्जा न कर पाये वर्षों पुराने पट्टेदारों को कब्जा दिलवाया गया।